Connect with us

इलेक्शन 2022

विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा फिर हुई सक्रिय, बैठकों का दौर जारी।

उत्तराखंड मे विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं और अब इंतज़ार 10 मार्च का हैं जिस दिन मतदान के नतीजे आयेंगे, लेकिन भाजपा संगठन अब पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा में जुट गया हैं, हल्द्वानी मे आज भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों की बैठक ली, भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट के मुताबिक विधानसभा चुनाव मे कार्यकर्ताओ को दिए गये दिशा निर्देश के आधार पर फीड बैक लिया जा रहा हैं।

इसके अलावा पार्टी के अंदर जो लोग नये जुड़े हैं वो पार्टी को कैसे मजबूत कर सकते हैं इस पर भी चर्चा की जा रही है। चुनाव के दौरान क्या भाजपा के अंदर भीतरघात हुआ?? इस पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा की इस तरह की कोई जानकारी पार्टी को नहीं है, उन्होंने कहा की उत्तराखंड में भाजपा को कोई नुक्सान नहीं हुआ है भाजपा उत्तराखंड के अंदर दोबारा अपनी सरकार बना रही है।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]