Connect with us

अलर्ट

उत्तराखंड- (WEATHER ALERT) राज्य में आज भारी बारिश के आसार…

उत्तराखंड में मुसीबत की बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। आज फिर राज्य के कई इलाकों में भारी से भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के जनपद स्तरीय पूर्वानुमान के मुताबिक कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ अकाशी बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना जताई गई है ।

मौसम विभाग में सतर्क और सावधान रहने के लिए सलाह दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 17 जुलाई को प्रदेशभर के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की आशंका है, कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ बौछारें वाली बारिश हो सकती है। जबकि मंगलवार को पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 18 जुलाई को भी बारिश का अलर्ट है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अलर्ट

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]