Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- अंबेडकर नगर सिलेंडर फटने के मामले में घायलों और उनके परिजनों से मिले तहसीलदार …

हल्द्वानी के अंबेडकर नगर में एक घर के अंदर सिलेंडर फटने के चलते भीषण आग लग गई। जिसमें तीन लोग झुलस गए, वही जिनके घर आग लगी उनको भी चोट आई है, आग में झुलसे दो घायलों का उपचार सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में चल रहा है। तो वहीं एक घायल का उपचार हल्द्वानी के निजी हॉस्पिटल में चल रहा है।

तहसीलदार हल्द्वानी संजय कुमार घटना की सूचना पर पहले अंबेडकर नगर पहुचे, जहाँ उन्होंने जिस घर मे आग लगी थी उनके परिजनों से बातचीत की, उसके बाद वह सुशीला तिवारी हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और घायलों के परिजनों से भी मुलाकात की, डॉक्टरों को बेहतर इलाज करने के निर्देश भी दिए हैं।

तहसीलदार संजय कुमार ने बताया स्थिति नियंत्रण में है। आग से झुलसे दो घायलों का उपचार सुशीला तिवारी हॉस्पिटल और एक घायल का उपचार निजी हॉस्पिटल में चल रहा है, डॉक्टरों की टीम को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]