Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूटा जनआक्रोश, बिजली बिलों की प्रतियां जलाकर किया विरोध

हल्द्वानी: स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को पूर्व राज्य मंत्री एवं कांग्रेस नेता ललित जोशी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बढ़े हुए बिजली बिलों की प्रतियां जलाकर सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि सरकार लोगों पर जबरन स्मार्ट मीटर थोप रही है। उनका कहना था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिससे आम लोगों का घरेलू बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
कांग्रेस नेता ललित जोशी ने कहा कि स्मार्ट मीटर आम जनता के लिए राहत नहीं बल्कि परेशानी का कारण बन गए हैं। उन्होंने सरकार से तत्काल स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने तथा बढ़े हुए बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]