Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : कैंची धाम को जाम मुक्त बनाने में सभी का सहयोग आवश्यक : अखिलेश सेमवाल


कैंची धाम को जाम मुक्त बनाने में सभी का सहयोग आवश्यक
कैंची धाम में बढ़ती यातायात समस्या को देखते हुए स्थानीय निवासियों, होटल, होमस्टे, रेस्टोरेंट, दुकानदारों एवं सभी व्यापारियों से मेरा विनम्र आग्रह है कि वे स्वयं भी सड़क किनारे वाहन पार्क न करें और अपने मेहमानों एवं ग्राहकों को भी सड़क पर वाहन खड़े करने से रोकें। सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग ही अधिकांश समय जाम का सबसे बड़ा कारण बनती है।
साथ ही, कैंची पुलिस से भी विनम्र अनुरोध है कि सड़क किनारे होने वाली अवैध पार्किंग पर नियमित निगरानी रखी जाए और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि यातायात सुचारु बना रहे तथा श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को अनावश्यक जाम की समस्या का सामना न करना पड़े।
कैंची धाम हम सभी की आस्था का केंद्र है। इसकी व्यवस्था बनाए रखना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हम सभी नागरिकों की भी साझा जिम्मेदारी है। आइए, मिलकर एक स्वच्छ, सुरक्षित और जाम मुक्त कैंची धाम के निर्माण में अपना योगदान दें।
— अखिलेश सेमवाल
जिला संयोजक, पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ, भाजपा, नैनीताल

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]