Connect with us

इलेक्शन 2022

रानीखेत विधानसभा में भाजपा के अंदर जानिए आख़िर क्यों होने लगी बगावत…

चुनाव में बगावत करने वालों को अगर भाजपा द्वारा विधानसभा का प्रत्याशी बनाया जाता है, जिससे रानीखेत भाजपा में बड़ी बगावत की संभावना है, कई जिला पंचायत सदस्य और पंचायत प्रतिनिधि भाजपा छोड़ सकते हैं। इसमें पर्यवेक्षकों समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका भी संदिग्ध नज़र आ रही है। भाजपा के एक बागी और पार्टी से निष्कासित व्यक्ति का नाम प्रत्याशियों के पैनल में जाने की खबर से कार्यकर्ता में रोष व्याप्त होने लगा है।

जिला पंचायत सदस्यों ने साफ तौर पर एलान कर दिया है अगर भाजपा द्वारा निष्कासित लोंगों को पार्टी में शामिल करने के पश्चात प्रत्याशी बनाया तो वह भाजपा छोड़कर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत अन्य राजनीतिक दलों का दामन थाम सकते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप जो पार्टी का सदस्य नहीं है, उसके नाम पर पैनल में चर्चा भी संदेह के घेरे में है। पार्टी द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षकों और भाजपा के एक पूर्व नेता के एक करीबी की भूमिका संदिग्ध। कार्यकर्ताओं का आरोप पार्टी के अंदर ही कुछ नेता पार्टी और वरिष्ठ नेता व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट के खिलाफ षडयंत्र व अपशब्द इस्तेमाल करने वाले को शह देकर पार्टी के हितों को नुकसान पहुँचा रहे हैं। इसमें पार्टी के कुछ दावेदार भी शामिल हैं जो विधानसभा चुनावों में रानीखेत से दावेदारी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का आरोप जिलाध्यक्ष भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। यह पूरी जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]