Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: रानीबाग में घर की सीढ़ियां चढ़ा गुलदार, कुत्तों की भौंक से भागा, CCTV

हल्द्वानी से सटे रानीबाग क्षेत्र में गुलदार की आवाजाही से लोगों में दहशत बनी हुई है। बुधवार देर रात एक गुलदार घर के अंदर घुसने की कोशिश करता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। बताया जा रहा है कि गुलदार बालकनी में मौजूद कुत्ते का शिकार करने के इरादे से घर की सीढ़ियां चढ़ रहा था। इसी दौरान सड़क पर मौजूद एक कुत्ता और बालकनी में दूसरा कुत्ता जोर-जोर से भौंकने लगे, जिससे गुलदार घबरा गया और उसका शिकार करने का प्रयास विफल हो गया। इसके बाद वह चुपचाप मौके से भाग निकला। घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोग वन विभाग से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]