Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने 31 नेताओं की सदस्यता की समाप्त, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हल्द्वानी नगर निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 31 नेताओं को 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर उनकी प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अनुमति और जिला प्रभारी कैलाश शर्मा से विचार-विमर्श के बाद यह कार्रवाई की। निष्कासित नेताओं में कई पूर्व और निवर्तमान पार्षद भी शामिल हैं। इन नेताओं ने विभिन्न वार्डों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इससे पहले, उत्तराखंड निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 47 नेताओं को भी भाजपा से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया था। इनमें देहरादून महानगर के कई नेता शामिल थे, जिन्होंने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ा या अन्य दलों से चुनाव में भाग लिया था। भाजपा ने यह कदम पार्टी अनुशासन को बनाए रखने और संगठन के खिलाफ कार्य करने वाले सदस्यों पर सख्त कार्रवाई के उद्देश्य से उठाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]