Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून: पश्चिम बंगाल में धाकड़ धामी की दिखी धमक, BJP की बड़ी जीत, CM पुष्कर धामी की जनसभाओं का दिखा असर

देहरादून: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद से पूरे देश में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है। इस जीत में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विशाल जनसभाओं को काफी अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान बनगांव दक्षिण, बनगांव उत्तर, बगदा और गैघाटा विधानसभा सीटों पर आयोजित नामांकन में विशाल जनसभाओं को संबोधित भी किया था। इन जनसभाओं में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी और धामी सरकार की लोकप्रियता साफ देखने को मिली। बताया जा रहा है कि बनगांव दक्षिण सीट से स्वप्न मजूमदार, बनगांव उत्तर से अशोक कीर्तनिया, बगदा से सोमा ठाकुर और गैघाटा सीट से शुभ्रत ठाकुर की जीत ने बीजेपी की स्थिति को और मजबूत किया है। बंगाल के लोगों ने उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की भी काफी सराहना भी की, जिसे धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों की माने तो बंगाल की इन सीटों पर मिली जीत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता को राज्य से बाहर और मजबूत किया है। बीजेपी शासित राज्यों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बढ़ती स्वीकार्यता बीजेपी के लिए आने सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]