Connect with us

उत्तराखण्ड

चंपावत- खाई में गिरा टिप्पर, एक की मौत, एक घायल

चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सवाला के नजदीक एक टिप्पर ट्रक खाई में गिर गया, हादसे में चालक की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमोड़ी मंडल के बेलखेत भाजपा बूथ अध्यक्ष जगदीश सिंह अपने टिप्पर ट्रक से कुछ निर्माण सामग्री छोड़ने खेतीखान जा रहे थे, जब स्वाला के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा हादसे में वाहन चालक जगदीश सिंह व उसके साथी नरेश सिंह को गंभीर चोटें आई, काफी देर बाद एक राहगीर के द्वारा सूचना मिलने पर ग्रामीण एवं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे और दोनों को किसी तरह खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया जहां से तुरंत दोनों को चंपावत अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने जगदीश सिंह को मृत घोषित कर दिया और दूसरे घायल नरेश सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]