Connect with us

ऋषिकेश- भूस्खलन से राम झूला पुल पर मंडराया खतरा, पर्यटकों की आवाजाही पर लगाई रोक, पुलिस तैनात (वीडियो)

आध्यात्मिक

ऋषिकेश- भूस्खलन से राम झूला पुल पर मंडराया खतरा, पर्यटकों की आवाजाही पर लगाई रोक, पुलिस तैनात (वीडियो)

उत्तराखंड में इन दिनों बारिश ने तांडव मचा रखा है। भारी बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा गया है, गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण ऋषिकेश के राम झूला पुल के नीचे भूमि का कटाव हुआ है, खतरे को देखते हुए प्रशासन ने आवागमन पर पूर्णरूप से रोक लगा दी गई है। आपको बता दें ऋषिकेश और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश होने के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिस कारण राम झूला पुल खतरे की जद में आ गया है। जिसका मुख्य कारण भूस्खलन है।

लगातार भूस्खलन से काफी हिस्सा नदी में बह जाने के कारण राम झूला पुल खतरे की जद में आ गया है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा फिलहाल कुछ समय के लिए राम झूला पुल पर आवागमन को पूर्णरूप से बंद कर दिया गया है। पुल के दोनों और पुलिस तैनात कर दी गई है, ताकि किसी भी पर्यटक को पुल पर जाने से रोका जाएं।

वहीं स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जानकारी दे दी है, जल्द ही उच्च अधिकारियों द्वारा पुल का दौरा किया जाएगा, यदि राम झूला पुल को किसी भी तरह के खतरे की स्थिति ना हुई तो लोगों के लिए पुल को खोल दिया जाएगा। आपको बता दें ऋषिकेश के राम झूला पुल और लक्ष्मण झूला पुल में प्रतिदिन हजारों पर्यटकों का आवागमन रहता है।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in आध्यात्मिक

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]

To Top