Connect with us

इलेक्शन 2022

लालकुआं- विजय संकल्प यात्रा के जरिए हेमंत द्विवेदी ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन, जनसैलाब देख गदगद हुए अजय…

लालकुआं विधानसभा से भाजपा के सबसे प्रबल दावेदार हेमंत द्विवेदी ने विजय संकल्प यात्रा के दौरान गजब का शक्ति प्रदर्शन किया, यह शक्ति प्रदर्शन पूरे विधानसभा में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल सोमवार की शाम हल्दुचौड़ के गुमटी क्षेत्र में पहुंची विजय संकल्प यात्रा का भाजपा नेता व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री भाजपा नेता व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी ने भव्य स्वागत किया। विजय संकल्प यात्रा की अगुवाई कर रहे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट गुमटी में हजारों की भीड़ देख गदगद नजर आए।

विजय संकल्प यात्रा से पूर्व दर्जा मंत्री हेमन्त द्विवेदी के आवास और गुमटी में हजारों कार्यकर्ता एकत्र हुए राजनीतिक विश्लेषकों की मानें यह किसी शक्ति प्रदर्शन से कम नहीं था। सैकड़ों गाड़ियों के काफिले और हजारों लोगों के साथ हेमंत द्विवेदी ने विजय संकल्प यात्रा में अपनी ताकत दिखाई। गौरतलब है कि भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी लालकुआं विधानसभा से विधानसभा चुनाव 2022 के भाजपा के टिकट पर प्रबल दावेदारी कर रहे हैं, लिहाजा उनको जनसमर्थन भी प्राप्त हो रहा है। विजय संकल्प रैली के दौरान उमड़ी भीड़ से यह साफ हो गया है कि धीरे-धीरे हेमंत द्विवेदी का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]