Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल : ज्योलिकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार जारी,सचल वाहन एवं स्वास्थ्य शिविरों से 127 लोगों की स्वास्थ्य जांच, 38 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल…

नैनीताल, 17 सितंबर 2026। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर ज्योलिकोट एवं जलजनित रोगों से प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं लगातार जारी हैं। आज बेलवखान, मनोरा एवं तल्ला चोपड़ा में स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य शिविरों एवं सचल वाहन के माध्यम से कुल 127 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा एवं रोगों से बचाव के उपायों के संबंध में जानकारी दी गई।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में 47 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें से 6 मरीजों को आवश्यकतानुसार भर्ती किया गया। इसके अतिरिक्त 30 लोगों को टेलीमेडिसिन के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श एवं काउंसलिंग प्रदान की गई। मरीजों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी एवं उपचार संबंधी फीडबैक भी लिया गया। वहीं 38 लोगों के ब्लड सैंपल जांच हेतु लिए गए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि उपचार के लिए निजी चिकित्सालयों में जा रहे मरीजों से लगातार संपर्क कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी एवं फीडबैक लिया जा रहा है। निजी अस्पतालों से भी लगातार समन्वय स्थापित कर मरीजों के उपचार में आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार, दवा वितरण, स्वास्थ्य शिक्षा, जनजागरूकता एवं निगरानी का कार्य लगातार कर रही हैं। लोगों को स्वच्छ पेयजल, व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथों की सफाई तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]