Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव राधा आर्या को मिली लालकुआं प्रभारी की कमान

हल्द्वानी के लालकुआं विधानसभा में यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राधा आर्या को ने लालकुआं विधानसभा की लोकसभा प्रभारी बनाया गया है। उन्हें लालकुआं प्रभारी के रूप में सौंपा गया है, जिससे यूथ जोड़ों बूथ जोड़ों के माध्यम से कॉंग्रेस को लालकुआं में मजबूत करने का उद्देश्य है। राधा आर्या की इस नई जिम्मेदारी के साथ, वह कॉंग्रेस को नए ऊर्जावान दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाने का काम करेंगी। आपको बता दें राधा आर्या हल्द्वानी नगर निगम से निर्वाचित पार्षद भी हैं। जिनके कांग्रेस के प्रति समर्पण को लेकर पार्टी ने उन्हें अहम जिम्मेदारी दी है।

राधा आर्या ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि वह यूथ जोड़ों के माध्यम से लालकुआं में कॉंग्रेस को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगी। उन्होंने यह भी विशेष रूप से बताया कि वह बूथ जोड़ों को सशक्त बनाने और युवा नेताओं को प्रोत्साहित करने के लिए कई कदम उठाएंगी। इससे कॉंग्रेस को लालकुआं में बढ़त हासिल करने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]