Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर यूथ कांग्रेस ने मेरी डिग्री कहाँ है?” पोस्टर किया लॉन्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर युवा कांग्रेस ने “मेरी डिग्री कहाँ है?” पोस्टर लॉन्च कर केंद्र सरकार पर बेरोजगारी को लेकर निशाना साधा।
हल्द्वानी में पत्रकार वार्ता के दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक ने सरकार पर युवाओं को रोजगार देने के वादे को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया।
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने कहा कि आज देश का युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को “बेरोजगारी दिवस” के रूप में मना रहा है। युवा कांग्रेस की ओर से “मेरी डिग्री का क्या ?” अभियान के तहत पोस्टर लॉन्च किया गया। वही छात्रों की गूँज की महानगर को-और्डिनेटर राधा आर्या ने दावा किया कि देश में सरकारी विभागों में करीब 50 लाख पद खाली हैं और सरकार से इन पदों को भरने की मांग की।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो करोड़ रोजगार के पुराने दावे का जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार देने का वादा अब तक पूरा नहीं हुआ।और तो और जों स्टेट गवर्नमेंट के पास 60 हज़ार खाली सरकारी पद पड़े हैं कम से कम उन 60 हज़ार पदों मे नियुक्तियां कर प्रदेश के 60 हज़ार युवाओं को तो फायदा पहुंचाया जा सकता हैं!मगर नहीं भाजपा सरकार के एजेंडे मे ही शिक्षा स्वास्थ और रोजगार नहीं हैं!
विशाल सिंह भोजक ने कहा कि सरकार नए रोजगार देने में सक्षम नहीं है तो कम से कम खाली पड़े सरकारी पदों को ही भर दिया जाए, ताकि बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके।युवा कांग्रेस का यह अभियान अब रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति का हिस्सा है। ऐसे में “मेरी डिग्री कहाँ है?” पोस्टर के जरिए युवाओं के रोजगार का मुद्दा एक बार फिर सियासी बहस के केंद्र में आ गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]