Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विशाल भोजक का भव्य स्वागत, सैकड़ों वाहनों की निकाली रैली

हल्द्वानी: युवा कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विशाल सिंह भोजक के स्वागत में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने भाखड़ा पुल से स्वराज आश्रम तक भव्य रैली निकाली। इस दौरान सैकड़ों वाहनों के साथ कार्यकर्ता पूरे जोश में नजर आए। स्वराज आश्रम पहुंचकर जिलाध्यक्ष ने प्रेस को संबोधित किया और संगठन की आगामी रणनीतियों पर चर्चा की।

मीडिया से बात करते हुए विशाल सिंह भोजक ने कहा कि युवा कांग्रेस युवाओं के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस पार्टी एक विशेष अभियान चला रही है, जिसके तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी राहुल गांधी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और भाजपा की नीतियों को बेनकाब करने का काम करेगी।

इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी श्री चौहान, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व दर्जा मंत्री ललित जोशी, राज्य आंदोलनकारी केदार पलिया, नीरज तिवारी, संजय करोला, योगेश जोशी, महेश काडपाल, जया कर्नाटक, राधा आर्या, हेमंत साहू, प्रीति आर्या और राहुल पंत सहित कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रैली के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखने को मिला। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के समर्थन में नारेबाजी की और भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की।

विशाल सिंह भोजक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता युवाओं के हक की लड़ाई लड़ना और संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस आने वाले दिनों में बेरोजगारी, शिक्षा और वोटर लिस्ट में हो रही धांधली जैसे मुद्दों को लेकर बड़े आंदोलन करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]