Connect with us

इलेक्शन 2022

हल्द्वानी- यशपाल, संजीव व पुष्पा से मिले हरदा, बोले भाजपा को पटकनी देंगे यशपाल।

हल्द्वानी पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत कांग्रेस पार्टी में घर वापसी करने वाले यशपाल आर्य और संजीव आर्य के आवास अचानक से पहुंचे, जहां उन्होंने बुके देकर उनके साथ शिष्टाचार भेंट की, यशपाल आर्य और संजीव आर्य और यशपाल आर्य की पत्नी पुष्पा आर्य से कई सारे मुद्दों पर बातचीत भी की, इस दौरान मीडिया से बात करते हुए हरीश रावत ने कहा कि यशपाल आर्य के आने से कांग्रेस का कुनबा बहुत मजबूत हुआ है।

आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड के अंदर से भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी, क्योंकि प्रदेश के अंदर भाजपा सरकार ने जनता को छलने के अलावा और कोई दूसरा काम नहीं किया, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पलायन और स्वास्थ्य शिक्षा हर क्षेत्र में सरकार पूरी तरीके से फ्लॉप रही है। सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का भ्रष्टाचार भी किसी से छिपा नहीं है, ऐसे में जनता अब भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है। यशपाल आर्य भाजपा को इस चुनाव में पटकनी देने में कांग्रेस को मजबूत करेंगे।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]