Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- महिला की हत्या से सनसनी, मैके पर पहुंचे एसपी क्राइम, जांच में जुटी पुलिस…

हल्द्वानी के मंडी चौकी क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला की उसके घर में ही हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही एसपी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां गोरापड़ाव क्षेत्र में 50 वर्षीय महिला नंदी देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। महिला का शव उसके घर पर ही मिला है। पुलिस को महिला के शरीर पर कई चोट के निशान भी मिले हैं।

बताया जा रहा है कि मृतका नंदी देवी परचून की दुकान चलाती थी, वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। एसपी सिटी हरबंश सिंह का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, वहीं हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]