Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : दवाई की दुकान के बाहर पिला रहा था शराब, सिटी मजिस्ट्रेट ने मारा छापा,दो लोगो को लिया हिरासत में…

महिला बाल विकास सुरक्षा समिति द्वारा विभिन्न विद्यालयों में चलाई जा रही जन जागरूकता अभियान में छात्राओं द्वारा कई स्थानों पर असुरक्षा और भय होने की शिकायत किए जाने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट Ap बाजपेई और एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने टीम सहित शहर के कई स्थानों पर छापेमारी की।

सिटी मजिस्ट्रेट ने कमलुवागांजा रोड में रिलायंस मॉल के पीछे आम के बाग में छापेमारी की इस दौरान आसपास के लोगों से भी बातचीत की अक्सर यहां अनैतिक गतिविधियों की शिकायत के बाद प्रशासन ने स्थानीय लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि होने पर 112 नंबर पर जानकारी देने की अपील की है। साथ ही SO मुखानी संबंधित प्लॉट मालिक से संपर्क कर प्लॉट में गेट/तारवाडकर सुरक्षित करने के निर्देश दिए, सिटी मजिस्ट्रेट इसके पश्चात मुखानी के पास पहुंचे जहां दवाई की दुकान के ठीक बाहर ठेले में शराब पिलाई जा रही थी। मौके पर ही सिटी मजिस्ट्रेट ने शराब पिलाने वाले ठेला स्वामी शराब पीने वाले व्यक्ति को पुलिस हिरासत में भेजा और नगर निगम द्वारा उक्त ठेले को जप्त किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई ने बताया कि महिला सुरक्षा के मध्य नजर जिलाधिकारी के निर्देश पर विभिन्न स्थानों व सार्वजनिक स्थलों और स्कूलों में चलाई जा रही जन जागरूकता अभियान के बीच समिति के सामने आ रही शिकायतों के अनुरूप सभी एकांत अंधेरी व संदिग्ध गतिविधि वाले स्थलों का लगातार छापेमारी का निरीक्षण किया जा रहा है। और यह निरीक्षण लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]