Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: परिवहन विभाग सख्त, चारधाम यात्रा में व्यावसायिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य, RTO गुरदेव सिंह ने की जानकारी

हल्द्वानी: चारधाम यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए परिवहन विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यावसायिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है।आरटीओ गुरदेव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चारधाम यात्रा में शामिल होने वाले सभी व्यावसायिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड जारी किए जा रहे हैं। रुद्रपुर, काशीपुर, हल्द्वानी और टनकपुर स्थित आरटीओ कार्यालयों से अब तक 101 ग्रीन कार्ड जारी किए जा चुके हैं।उन्होंने बताया कि यात्रा पर जाने से पहले हर वाहन को निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके तहत वाहन की तकनीकी जांच, चालक का प्रशिक्षण और हिल एंडोर्समेंट अनिवार्य किया गया है।आरटीओ के अनुसार, “जो भी व्यावसायिक वाहन चारधाम यात्रा के लिए जाएगा, उसके लिए ग्रीन कार्ड बनाना जरूरी है। वाहन की फिटनेस और चालक का हिल एंडोर्समेंट होने के बाद ही ग्रीन कार्ड जारी किया जा रहा है।”ग्रीन कार्ड मिलने के बाद ही वाहनों को चारधाम यात्रा के लिए रवाना होने की अनुमति दी जाएगी। परिवहन विभाग की इस पहल से यात्रा के दौरान हादसों में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]