Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- युवाओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर यूथ कांग्रेस ने किया सरकार पर जुबानी हमला

हल्द्वानी में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने प्रेस वार्ता करते हुए एक दिन पूर्व युवाओं के ऊपर किए गए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि सरकार के इशारे पर हल्द्वानी में पुलिस प्रशासन द्वारा युवाओं के ऊपर बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज किया गया।

यह सरकार युवाओं को रोजगार देने के नाम पर उनका दमन करने पर तुली हुई है, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्र भुल्लर ने कहा कि युवाओं के साथ किसी भी प्रकार के होने वाले अन्याय के साथ यूथ कांग्रेस कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। सड़क से लेकर संसद तक युवाओं की लड़ाई को लड़ा जाएगा, साथ ही उन्होंने मांग की है कि तत्काल युवाओं पर लाठीचार्ज करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और युवाओं पर लगे मुकदमों को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]