Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, अपनी टीम के साथ लेंगे भाजपा की सदस्यता

लोकसभा चुनाव की वोटिंग से पहले हल्द्वानी के कालाढूंगी विधानसभा में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। कल अपने कई समर्थकों के साथ कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा भाजपा में शामिल हो सकता है। बताया जा रहा है पार्टी में अपनी अनदेखी से वह काफी नाराज है।

कांग्रेस द्वारा प्रकाश जोशी को नैनीताल लोकसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित किए जाने से भी वह नाराज हैं। ऐसे में अपने साथ कई पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों को लेकर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उन्हें देहरादून में भाजपा की सदस्यता दिलाई जा सकती है। हालांकि यह अभी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खबरें आ रही हैं। क्योंकि इन नेता जी का मोबाइल फोन फिलहाल बंद है, उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]