Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- तेंदुए ने महिला को उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत के चलते स्कूल रहे बंद…

इन दिनों तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक में तेंदुए का आतंक जारी है। तेंदुए ने आज एक और महिला को अपना निवाला बना लिया। महिला की पहचान पुष्पा देवी के रूप में हुई है। जमरानी छोटा कैलाश मार्ग पर पिनरों गाँव के पास तेंदुए ने महिला पर हमला किया है।

लगातार हो रहे तेंदुए के हमले से ग्रामीण आक्रोशित हैं। वन विभाग की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी पड़ती जा रही है। इससे पहले भीमताल ब्लॉक ग्राम की पंचायत मलुवाताल के तोक कसाइल इलाके में गुरूवार देर शाम एक महिला को तेंदुए ने हमला कर मार डाला था। जिसके बाद मृतक महिला के साथ मौजूद दूसरी महिला और बच्चे ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

जानकारी के मुताबिक इंदिरा देवी (35) पत्नी मोहन बेलवाल जानवरों के लिए चारा लेने के लिए जंगल में गई थी। इस दौरान घात लगए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। इस से पहले कि महिला अपने बचाव के लिए भाग पाती तेंदुए ने उसे अपना निवाला बना लिया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। दहशत के चलते शुक्रवार से क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक विद्यालय बंद पड़े हैं। आज शनिवार को भी दोनों विद्यालय सुरक्षा की दृष्टि से नहीं खोले गए।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]