Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- तीन दिन पहले घर से निकली बहन नहीं पहुंची वापस, एसएसपी से भाई ने खोजने की लगाई गुहार…

Haldwani news हल्द्वानी में भाई ने अपनी लापता बहन को जल्द सुरक्षित खोजने की गुहार एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट से की है, काठगोदाम थाना के क्षेत्र में बैड़ीखत्ता दमुवाढूंगा के रहने वाले प्रवेश चन्द्र सिमवाल ने एसएसपी पंकज भट्ट को तहरीर देते हुए कहा है कि उसकी 32 वर्षीय बहन जो कि 26 सितंबर को अपने घर से सरस्वती कॉलेज रुद्रपुर जाने के लिए निकली थी,

तीन दिन बीत जाने के बाद अभी तक लड़की घर सुरक्षित नहीं पहुंच सकी है, जिसकी काफी खोजबीन की गई, जिसका कुछ पता नहीं लग पाया है। वही काठगोदाम थाना में भी इसकी सूचना पुलिस को दी गई है, लेकिन अभी तक लड़की का कोई सुराग नहीं लग पाया है, ऐसे में प्रवेश ने अपनी बहन को जल्द से जल्द खोजे जाने को लेकर एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट को पत्र भी लिखा है, वही पुलिस प्रवेश की बहन को खोजने में लगातार प्रयास कर रही है, एसओ काठगोदाम प्रमोद पाठक का कहना है की लड़की के कॉलेज और उसके दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है, लड़की को सुरक्षित खोज लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]