Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: संघर्ष सेवा सहयोग समिति द्वारा भिक्षा नहीं, शिक्षा का दिया संदेश, निःशुल्क शिक्षा केंद्र का शुभारंभ

हल्द्वानी में संघर्ष सेवा सहयोग समिति ने एक मई को ‘निःशुल्क शिक्षा अभियान’ की शानदार शुरुआत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तरांचल दीप के एमडी साकेत अग्रवाल रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर शिक्षा केंद्र का उद्घाटन किया और जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य-पुस्तकें वितरित कीं।
इस अवसर पर साकेत अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को भिक्षावृत्ति से दूर रखकर शिक्षा से जोड़ना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग देने का भरोसा भी जताया।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस केंद्र में गरीब और जरूरतमंद बच्चों को पूरी तरह निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी और पत्रकार मौजूद रहे।
इस मौके पर संस्था अध्यक्ष योगिता बनौला, पूर्व दर्जा मंत्री प्रदीप बिष्ट, राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष भवाली नरेश पांडे, करणी सेना युवा अध्यक्ष जोगेंद्र राणा, दीपांशु पोखरिया, चंदू मलरा, गौरव सुयाल, चंदू मेहता, तरुण सक्सेना, करणी सेवा अध्यक्ष सूरज चौधरी, कल्पना,किरण टम्टा, हिना बिष्ट, सोनिया जोशी, भावना पांडे, बसंती मेहरा, मंजू आर्य, उत्कर्ष, मृदुला मनराल, दीप्ति गूरानी, गोपाल भट्ट, राजेंद्र मेहरा, कैलाश तिवारी, विशाल शर्मा, पत्रकार बंधु, समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित लोग उपस्थित रहे ।और सभी ने इस पहल को समाज के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]