Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : RTO प्रवर्तन गुरुदेव सिंह ने की बड़ी कार्यवाई 52 वाहनों के किए चालान,2 वाहन किए सीज

परिवहन विभाग के द्वारा 52 वाहनों के चालान करने के साथ ही 02 वाहन किये सीज परिवहन विभाग के द्वारा नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालन करने वालों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई आज भी जारी रही जिसमें 52 वाहनों के चालान कर दो भार वाहनो को सीज किया । नियम विरुद्ध वाहन संचालन एवं दुर्घटनाओं को रोकने की दृष्टिगत आज परिवहन विभाग के द्वारा हल्द्वानी .भीमताल अल्मोड़ा , हल्द्वानी कालाढूंगी रामनगर मार्ग , रामनगर मोहान भिकियासैंण मार्ग परिवहन अधिकारियो द्वारा वाहन चेकिंग का कार्य किया गया। आज परमिट व पंजीयन शर्तों के विरुद्ध, भार-वाहन में सवारी ढोना, क्षमता से अधिक सवारी का परिवहन, सीटबेल्ट , हेलमेट , कर, डीएल आदि के अभियोग में प्रवर्तन कार्रवाई की गई। चैंकिंग अभियान में एआरटीओ श्री जितेंद्र , परिवहन कर अधिकारी श्री अशोक डिमरी और श्री जगदीश चंद्र के साथ साथ सहायक उप निरीक्षक नंदन रावत श्री चंदन सत्याल श्री गिरीश कांडपाल , अरविन्द हयाकी अनिल कार्की आदि सम्मिलित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]