उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: रानीबाग गौला नदी में बहा हरेन्द्र, काठगोदाम पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाया
हल्द्वानी: चित्रशिला घाट रानीबाग में नदी में बहकर बीच धार में फंसे एक व्यक्ति को काठगोदाम पुलिस टीम ने त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाकर सकुशल बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और नदी में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू किए गए व्यक्ति की पहचान हरेंद्र कुमार पुत्र नंद किशोर (32 वर्ष), निवासी नवाड़ खेड़ा, गौलापार के रूप में हुई है। पुलिस की तत्परता से व्यक्ति को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया। रेस्क्यू टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, उप निरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल मोहन चंद्र जोशी और कांस्टेबल चालक दीपक कुंवर शामिल रहे।




