Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- प्रॉपर्टी डीलर ने प्लॉट बेचने के नाम पर महिला से हड़प ली लाखों की रकम, जांच में जुटी पुलिस

Haldwani news प्लाट के नाम पर महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी करने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कमलुवागांजा मेहता हल्द्वानी निवासी गीता मेहता पत्नी गोविंद सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें उसका कहना है कि उसने कमलुवागांजा मेहता कालोनी निवासी दीपक सिंह बोरा पुत्र हीरा सिंह से 900 वर्ग फिट प्लाट 1250 रूपए प्रतिवर्ग फिट के हिसाब प्लाट का सौदा तय हुआ था।

जिसके बाद उसने दीपक के खाते में 6 लाख 15 रूपए ट्रांसफर दिए। इसके अलावा 3 लाख 65 हजार रूपए दीपक को अलग से दे दिए। इस तरह से दीपक के पास 9 लाख 80 हजार रूपए प्लाट के पहुंच गए। जब उससे प्लाट का बैनामा कराने को कहा तो वह टाला मटोली करने लगा और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए न्याय के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]