Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- फिर महिला की फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

शहर में एक बार फिर से हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है,रुद्रपुर मे सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग की वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो दीपावली वाले दिन की है जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में महिला थार पर खड़े होकर फायर करती नजर आ रही। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर एक महिला की वीडियो वायरल हो रही। वीडियो में महिला हर्ष फायरिंग करते नजर आ रही। पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वीडियो थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र आवास विकास में एक पीजी के पास की बताई जा रही है। सीओ सिटी निहारिका तोमर ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रही महिला की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिस जगह पर हर्ष फायरिंग की गई है,उस जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]