Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : वोट की ताकत से खिलवाड़ लोकतंत्र पर सीधा हमला, मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा : सुमित हृदयेश

वोट की ताकत से खिलवाड़ लोकतंत्र पर सीधा हमला, मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा : सुमित हृदयेश

हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने निकाला ‘वोट बचाओ–देश बचाओ–लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण मार्च, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

हल्द्वानी, 8 अक्टूबर 2026।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ–लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत आज हल्द्वानी महानगर कांग्रेस द्वारा जनजागरण मार्च निकाला गया। विधायक सुमित हृदयेश एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता बुद्ध पार्क, तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक मार्च में शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मताधिकार की रक्षा, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोकतंत्र की मजबूती को लेकर जोरदार नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर इस दिन को काले दिवस के रूप में मनाया।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट है और वोट की ताकत से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ लोकतंत्र पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का निर्वाचन आयोग को स्पष्ट, पारदर्शी और तथ्यात्मक जवाब देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि संविधान ने प्रत्येक नागरिक को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार दिया है और इस अधिकार की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। कांग्रेस मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में सड़क से सदन तक लोकतांत्रिक संघर्ष कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र की रक्षा के इस संघर्ष को भाजपा द्वारा दमनकारी तरीके से दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि महात्मा गांधी जी के मूल्यों और संविधान पर आधारित भारत में प्रत्येक नागरिक को अपनी सरकार चुनने का अधिकार मिला है। आज उसी मताधिकार की रक्षा का सवाल हमारे सामने खड़ा है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर उठ रहे सवालों की निष्पक्ष जांच तथा पारदर्शी समाधान आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत मिले मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे। बूथ और वार्ड स्तर पर लोगों को मतदाता सूची में अपने तथा अपने परिवार के सदस्यों के नाम जांचने और किसी भी विसंगति की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए जागरूक किया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। इसी उद्देश्य से ‘वोट बचाओ–देश बचाओ–लोकतंत्र बचाओ’ अभियान को बूथ और वार्ड स्तर तक ले जाने का निर्णय लिया गया है।

मार्च में प्रदेश उपाध्यक्ष मधु सांगुड़ी, प्रदेश महासचिव भागीरथी बिष्ट, प्रदेश सचिव हिमांशु जोशी, प्रदेश सचिव कानू बिष्ट, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, समाजसेवी गोविंद बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि जीवन कार्की, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर हुसैन, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमित कुमार, BLA-1 डॉ. मयंक भट्ट, महानगर कांग्रेस (एससी विभाग) अध्यक्ष शंकर कोहली, खजान पांडे, हेमंत साहू, मनोज भट्ट, संदीप बिनवाल, पार्षद मोना शर्मा, पार्षद मोहम्मद गुफरान, महेशानंद, पार्षद नीमा भट्ट, कमला सनवाल, रत्ना श्रीवास्तव, पुष्पा सम्मल, भगवती जोशी, राजो टंडन, मंजू पाण्डेय, मीना देवी, पुष्पा देवी, विजेंद्र चौहान, जगमोहन चिलवाल, प्रकाश पांडे, गिरीश पांडे, दीप पाठक, वीर सिंह बिष्ट, गिरीश तिवारी, भुवन तिवारी, हेम जोशी, राजू सुयाल, रमेश नगरकोटी, हरेंद्र क्विरा, शराफत खान, रिजवान हुसैन, गोविंद बगड़वाल, रितेश जोशी, नितिन भट्ट, कैलाश साह, बबलू बिष्ट, एडवोकेट वानु कबड़वाल, रंजीत डसीला, कौशलेंद्र भट्ट, संजू उप्रेती, तस्कीन अहमद, दिवेश तिवारी, जीवन बिष्ट, चंदन भाकुनी, शुभम जोशी, अबरार सिद्दीकी, हबीबुर रहमान, हाजी इस्लामुद्दीन, प्रदीप कुमार, हर्ष पाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]