Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- खेलते हुए बच्चे की गैस पाइप के नीचे दबकर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Haldwani news रामपुर रोड पर गैस पाइप के नीचे दबकर एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बच्चा जीतपुर नेगी का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार रामपुर रोड जीतपुर नेगी निवासी उमेश कश्यप का 14 वर्षीय पुत्र मनोज कश्यप दोपहर में रामपुर रोड पर खेलने गया था। इन दिनों रामपुर रोड पर गैस पाइप लाइन डाली जा रही है। ऐसे में गैस के पाइप सड़क के किनारे रखे हुए है। इन्ही पाइपों में मनोज खेल रहे था।

तभी खेलते हुए पाइप उसके ऊपर गिर गया। वह पाइप के नीचे दब गया। हादसे के बाद मौके पर पहुचे लोगों ने आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनोज के परिजनों को इसकी सूचना मिली तो कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मनोज 4 भाई बहनों में तीसरे नम्बर का है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची टीपी नगर चौकी प्रभारी संजीत राठौड़ ने बताया कि बच्चे का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]