Connect with us

हल्द्वानी- नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट का पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत…

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट का पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत…

Haldwani news भाजपा प्रदेश संगठन ने युवा मोर्चा के विभिन्न संगठनों में अहम जिम्मेदारी निभाने वाले तेजतर्रार युवा नेता नीरज बिष्ट को भाजपा युवा मोर्चा उत्तराखंड का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जिसके बाद से युवाओं में खुशी की लहर है, आज भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट का काठगोदाम क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों और पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नीरज बिष्ट ने कहा कि पार्टी संगठन ने जो उनको जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे, प्रदेश के सभी युवाओं को साथ लेकर काम करेंगे। आगामी नगर निगम और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरी मजबूती के साथ पार्टी के प्रत्याशी को जिताने काम करेगी,

टॉप की ख़बर 👉  नैनीताल पुलिस के मामले में पोर्टल द्वारा किया गया खेद प्रकट।

युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से पहले नीरज ने संगठन के अंदर कई दायित्व को निभाया है, ऐसे में नई जिम्मेदारी पर वह नए उत्साह और उमंग के साथ युवाओं को साथ लेकर चलेंगे, स्वागत कार्यक्रम के दौरान भुवन जोशी, संजय दुमका, भुवन तिवारी, पूजा भंडारी, गोपाल भट्ट, पूनम जोशी, दीपा सनवाल, गीता उप्रेती, श्रुति, देवेश भट्ट, विक्रम रावत, पीयूष सांगा, भावना शाह, मुन्नी बिष्ट, ध्रुव, विजय भंडारी, विनीत पांडेय सहित कई लोग उपस्थित थे।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]

To Top