Connect with us

उत्तराखण्ड

बेतालघाट: कोसी नदी में बहा 16 वर्षीय किशोर, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

नैनीताल जिले के बेतालघाट तहसील क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। ग्राम बिनकोट निवासी 16 वर्षीय दीपक कुमार, पुत्र भुवन चंद्र, अपने तीन दोस्तों के साथ ग्राम रोपा में कोसी नदी किनारे फोटो खींचने गया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से दीपक तेज बहाव वाली कोसी नदी में बह गया। साथ मौजूद दोस्तों ने घटना की सूचना तत्काल दी, जिसके बाद SDRF को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और किशोर की तलाश में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है, लेकिन अभी तक दीपक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]