Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- नगर निगम और बैणी सेना के दिखाया कमाल, बने सफाई का नायाब उदाहरण… (वीडियो)

Haldwani news- हल्द्वानी नगर निगम के आवासीय इलाकों में डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए अब न सिर्फ बेहतर कदम उठा रहा है, बल्कि नगर निगम का नया प्रयोग दिन प्रतिदिन लोगों में जन जागरूकता फैलाने के साथ ही हल्द्वानी शहर के भविष्य के लिए बेहतर साबित हो रहा है। या कहें कि नगर निगम का बैणी सेना बनाने का संकल्प, सार्थक होता जा रहा है। इसकी बानगी आज वार्ड नंबर 12 राजेंद्र नगर (राजपुरा) क्षेत्र में देखने को मिली।

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में नगर निगम की टीम और बैणी सेना ने राजपुरा क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग न करने सार्वजनिक क्षेत्र में कूड़ा न फेंकने और यूजर चार्ज देने के प्रति लोगों में जागरूकता अभियान चलाया, इसके साथ ही अपने शहर को साफ रखने अपने घर की स्वच्छता रखने के प्रति नगर निगम का यह नया नजरिया लोगों के मन में भा गया। नगर निगम का यह नया प्रयोग अब 90% घरों से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने में सफल रहा है। साथ ही ₹40000 यूजर चार्ज के रूप में प्राप्त भी हो चुका है।

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है कि हमारा घर और हमारा समाज स्वच्छ रहेगा, तो बीमारियां भी दूर होंगी, नगर निगम हमेशा डोर टू डोर कूड़ा उठाने को आपके घर के बाहर तैयार खड़ा होगा, उसके बदले में आपको यूजर चार्ज देना होगा। जिसे लोग सहज रूप से स्वीकार कर रहे हैं और नगर निगम के कर्मचारी जनता और बैणी सेना इस नए संकल्प को साकार करने के लिए हर तरह से अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि यह मुहिम आने वाले दिनों में स्वच्छ हल्द्वानी का सपना पूर्ण रूप से साकार करेगी।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]