Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- नगर निगम के दावों की खुली पोल, नालियां हुई चोक, कॉलोनी के घरों में घुसा पानी (वीडियो)

हल्द्वानी में महज एक घंटे की बारिश में शहर की सड़कें जलमग्न हो गई… कई जगह जलभराव हुआ तो पैदल चलने वाले लोगों और वाहन चलाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, इससे पहले नगर निगम शहर की चोक नालियों को साफ करने और जलभराव से निपटने के लिए पुख्ता इंतजामों का दावा कर रहा था, लेकिन आज मानसून के दौरान हुई केवल एक घंटे की बारिश ने नगर निगम के तमाम दावो को खोखला साबित कर दिया।

हल्द्वानी नैनीताल सड़क पर इतना जल भराव हुआ की पैदल चलने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हल्द्वानी के बद्रीपुरा इलाके में नालो का पानी लोगों के घरो में घुस गया… एसडीएम हल्द्वानी के मुताबिक शहर में काफ़ी जगह जलभराव की जानकारी आयी हैं, जिसको देखते हुए नगर निगम हल्द्वानी को नालो की सफाई करने के निर्देश दिये गये हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]