उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश ने हरीश चन्द्र तिवारी जन मिलन केन्द्र के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण…
हल्द्वानी : 21 जून, 2026हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने किया श्री हरीश चन्द्र तिवारी जन मिलन केन्द्र के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पणहल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी विधायक निधि से स्वीकृत वार्ड संख्या-2 अंतर्गत शीशमहल स्थित श्री हरीश चन्द्र तिवारी जन मिलन केन्द्र के सौंदर्यीकरण कार्य (लागत ₹7.33 लाख) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर वार्ड संख्या-2 की पार्षद श्रीमती निर्मला तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि श्री हरीश चन्द्र तिवारी जन मिलन केन्द्र क्षेत्रवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। इसके सौंदर्यीकरण से स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी तथा सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा।उन्होंने कहा कि उनकी पूज्यनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश ने सदैव जनसेवा और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्हीं के आदर्शों और दिखाए मार्ग पर चलते हुए वे हल्द्वानी के सर्वांगीण विकास, जनकल्याण तथा आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा के इस संकल्प को आगे बढ़ाते रहेंगे।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में निरंतर हो रहे विकास कार्यों के लिए विधायक सुमित हृदयेश का आभार व्यक्त करते हुए जन मिलन केन्द्र के सौंदर्यीकरण कार्य को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।इस अवसर पर मनोज कुमार तिवारी, गिरीश चन्द्र तिवारी, केशव दत्त तिवारी, एन.डी. तिवारी, दिनेश फुलारा, संजू उप्रेती, गिरीश पाण्डेय, विक्रम डंगवाल, सुरेश तिवारी, विनोद भट्ट, पुष्पा सम्मल, उमेश तिवारी, हरीश बलुटिया, दिवेश तिवारी, मनोज तिवारी, भुवन तिवारी, वरुण भकुनी, मोहन बलुटिया, दयानन्द तिवारी, के.आर. पाण्डेय, हरीश जोशी, पियूष तिवारी, चन्द्रशेखर शर्मा, रवि पाण्डेय एवं पंकज दुमका सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।





