Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: लापता महिला का शव कालीचौड़ के जंगल में मिला, मचा हड़कंप

हल्द्वानी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नवाबी रोड से लापता हुई एक महिला का शव कालीचौड़ के जंगल में बरामद हुआ है। मृतका की पहचान 38 वर्षीय नेहा उप्रेती के रूप में हुई है, जो उप्रेती सदन, नवाबी रोड, एस्सार पेट्रोल पंप के पास की रहने वाली थी। सूत्रों के अनुसार, स्थानीय लोगों ने जंगल में शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची काठगोदाम थाना पुलिस के एसओ दीपक बिष्ट और उनकी टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृत्यु के कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]