Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- अपने वायदे पर खरे उतरे मेयर जोगेन्द्र रौतेला, गड्ढा मुक्त होने लगी सभी सड़के

हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने की ओर कार्य शुरू हो चुका है। मेयर जोगेंद्र रौतेला ने हाल ही में पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त जल्दी कर दिया जाएगा। ऐसे में जनता से उनके द्वारा किया गया वादा पूरा हो रहा है।

नवाबी रोड क्षेत्र में नगर निगम के बजट से सड़कों पर पैच वर्क करने का काम शुरू हो गया है, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचकर निरीक्षण भी किया। साथ ही संबंधित ठेकेदार को निर्देशित करते हुए कहा कि पैच वर्क अच्छे तरीके से होना चाहिए, उन्होंने कहा नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत जितने भी सड़कों को गड्ढा मुक्त करना है या नई सड़कों के लिए जो भी बजट आया है, उसका कार्य शुरू हो चुका है और जल्द से जल्द हल्द्वानी शहर को पूर्ण रूप से गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]