Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: महेन्द्र नागर पुनः राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत,पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने दी बड़ी जिम्मेदारी

हल्द्वानी: अखिल भारतीय पंचायत परिषद की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने उत्तराखंड निवासी महेन्द्र नागर को पुनः राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर मनोनीत किया है।

इसके साथ ही परिषद की नई कार्यकारिणी में कई प्रमुख चेहरों को शामिल किया गया है। पूर्व सांसद विष्णु प्रसाद (असम), डी.पी. रॉय (बंगाल), डॉ. अशोक चौहान (उत्तर प्रदेश), परेश कुमार देसाई (गुजरात), के ए मनोहरण (तमिलनाडु) तथा सुंदरी तिर्कि (रांची) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राष्ट्रीय सचिव के रूप में बी.एस. सुब्रायंम (कर्नाटक), वीरेंद्र चौधरी (दिल्ली), राजवीर सिंह राठी (दिल्ली), हेमंत सिंह चौधरी (उत्तर प्रदेश), दिनेश भाई भीखाभाई (गुजरात), जगपाल कसाना (दिल्ली), बहादुर सिंह तोमर (मध्य प्रदेश), नायनानंद कुमार पाटिल (महाराष्ट्र) और शुभम कश्यप (झारखंड) को मनोनीत किया गया है।

महेन्द्र नागर इससे पूर्व उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, तथा राष्ट्रीय महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। इसके अलावा वे पूर्व पार्षद (10 वर्ष), जिला योजना समिति सदस्य (8 वर्ष), पूर्व राष्ट्रीय सचिव हिन्दू वाहिनी, तथा हिमालय परिवार, व्यापार मंडल व अन्य कई सामाजिक-राजनीतिक संगठनों में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर पदों पर कार्य कर चुके हैं।

महेंद्र नागर के पुनः महामंत्री मनोनीत होने पर विभिन्न नेताओं और संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है, जिनमें प्रमुख रूप से –
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट, हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अशोक चौहान, महामंत्री अनिल शर्मा, पंचायत संदेश के प्रधान संपादक बद्रीनाथ, राज्यमंत्री रेनु अधिकारी, राज्यमंत्री दिनेश आर्य, पूर्व राज्यमंत्री हेमंत द्रिवेदी, पूर्व राज्यमंत्री अजय राजोर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष गौरव कुमार, नेता रूपेन्द्र नागर, पूर्व पार्षद हरिमोहन अरोड़ा, मनोज गुप्ता, संदीप कुकसाल, योगेंद्र बिष्ट, हर्षवर्धन पांडे, देव तिवाड़ी, संजय राजोर, सक्षम सक्सेना, ऋषभ तिवाड़ी, अमित सक्सेना आदि शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]