Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : काठगोदाम में खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, मैदान में उतरते ही उमड़ी लोगों की भीड़, वीडियो वायरल

हल्द्वानी: शहर में हुई तेज बारिश और खराब मौसम के चलते राज्य सरकार द्वारा उड़ान सेवा के तहत संचालित हेली सेवा के एक हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। घटना काठगोदाम क्षेत्र की है, जहां हेलीकॉप्टर को अचानक उतरते देख आसपास के लोगों और प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, हेली सेवा का हेलीकॉप्टर पिथौरागढ़ से दो यात्रियों को लेकर गौलापार स्थित हेलीपैड की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज बारिश और खराब मौसम के कारण अचानक बेहद खराब हो गया। स्थिति को देखते हुए पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए हेलीकॉप्टर को काठगोदाम स्थित नगर निगम इंटर कॉलेज के मैदान में सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग करा दी। हेलीकॉप्टर के मैदान में उतरते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं और सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। बाद में यात्रियों को सड़क मार्ग से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर की यह इमरजेंसी लैंडिंग केवल खराब मौसम के चलते एहतियातन कराई गई। घटना में किसी तरह के नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है,बताया जा रहा है हेलीकॉप्टर हेरिटेज एविएशन का था ।

Flight number *4H510 from Pithoragarh (Naini Saini Airport to Haldwani Goulapar Heliport)*Departed from Pithoragarh at 1435 Hrs with 2 passengers and did a Precautionary landing due to sudden weather change (heavy rain) at Kathgodam nagar nigam School ground.Helicopter landed safely all crew members and passengers are safe.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]