Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: तहसील में डीएम ललित मोहन रयाल की अचानक छापेमारी, मचा हड़कंप, पेंडिंग कार्यों पर जताई नाराजगी

हल्द्वानी: डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल ने आज दोपहर हल्द्वानी तहसील में छापेमारी की, डीएम के अचानक छापेमारी से तहसील में कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। छापेमारी की सूचना मिलते ही तहसील परिसर में कार्यरत कई अराइज नवीस मौके से फरार हो गए।निरीक्षण के दौरान डीएम ने तहसील के नजरात कक्ष का भी निरीक्षण किया और जनहित से जुड़े कार्यों की प्रगति एवं लंबित मामलों की समीक्षा की। इस दौरान कई आवश्यक कार्य लंबित पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई।डीएम ललित मोहन रयाल ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी जनहित के कार्यों का समय रहते हुए और पारदर्शी तरीके से से करे उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े और तहसील में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के कार्य का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान तहसील प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में पूरे समय हलचल का माहौल बना रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]