Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महर्षि च्यवन ऋषि जयंती,चौसैनी वैश्य महासभा ने शिक्षा, युवा, महिला सशक्तिकरण और समाज की एकता का लिया संकल्प



हल्द्वानी, 15 सितंबर। आदि पिता महर्षि च्यवन ऋषि जयंती समारोह का आयोजन मंगलवार को रुद्राक्ष बैंकट हॉल, नवाबी रोड, मुखानी, हल्द्वानी में चौसैनी वैश्य महासभा हल्द्वानी द्वारा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
कार्यक्रम में महर्षि च्यवन ऋषि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका स्मरण एवं नमन किया गया। वक्ताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता जी ,राष्ट्रीय संयोजक जगमोहन गुप्ता नेमहर्षि च्यवन ऋषि के जीवन, तप, ज्ञान, संस्कार एवं भारतीय ऋषि परंपरा में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए समाज से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
समाज की नई दिशा पर हुआ मंथन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासभा के महामंत्री अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि महर्षि च्यवन ऋषि की जयंती केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकजुट होकर नई दिशा देने का अवसर है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में समाज की प्राथमिकता शिक्षा, युवाओं का रोजगार एवं कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, व्यापार को आधुनिक तकनीक से जोड़ना तथा जरूरतमंद परिवारों की सहायता रहेगी।
दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती रेनू अधिकारी कार्यक्रम में पहुंचकर च्वयन ऋषि महाराज की जयंती समारोह पर समाज के सभी परिवारों को हार्दिक बधाई दी
“हम अपने गौरवशाली इतिहास पर गर्व करने के साथ-साथ ऐसा वर्तमान और भविष्य बनाना चाहते हैं, जिस पर हमारी आने वाली पीढ़ी गर्व कर सके।”
समाज की एकता को बताया सबसे बड़ी ताकत
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए आपसी एकता और सहयोग सबसे आवश्यक है। राजनीतिक एवं सामाजिक विचार अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन समाज के हित, शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर सभी को एक मंच पर आकर कार्य करना चाहिए।
समाज के युवाओं को सामाजिक नेतृत्व से जोड़ने तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भविष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने पर भी जोर दिया गया।
आगामी चुनाव में सक्रिय भागीदारी का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान चौसैनी वैश्य महासभा द्वारा समाज की लोकतांत्रिक एवं राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने का भी संकल्प लिया गया। महासभा ने कहा कि आगामी चुनाव में संगठन समाज के हित में अपने प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारने की दिशा में कार्य करेगा।
महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन किसी राजनीतिक दल के विरोध अथवा समर्थन के लिए नहीं, बल्कि समाज के अधिकार, सम्मान और विकास की आवाज को मजबूत करने के उद्देश्य से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करेगा।
महर्षि च्यवन ऋषि के आदर्शों को आगे बढ़ाने का आह्वान
कार्यक्रम के अंत में समाज के सभी लोगों से एकजुट होकर शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं सामाजिक विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया गया।
महासभा ने कहा—
“एकता हमारी शक्ति है,
शिक्षा हमारी प्राथमिकता है,
युवा हमारी ताकत हैं,
मातृशक्ति हमारा सम्मान है
और समाज का विकास हमारा संकल्प है।”
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए चौसैनी वैश्य महासभा ने सभी अतिथियों, समाजबंधुओं, मातृशक्ति, युवाओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
महर्षि च्यवन ऋषि की जय।
चौसैनी वैश्य समाज की जय।
एकता, सेवा और संस्कार—हमारा संकल्प। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय संयोजक जगमोहन गुप्ता, रेनू अधिकारी दर्जा राज मंत्री संरक्षक बिदेश कुमार गुप्ता ,अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल राष्ट्रीय महिला संयोजिका श्रीमती ज्योति अवस्थी अध्यक्ष हिर्देश कुमार गुप्ता,
महामंत्री अतुल कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष विपिन बिहारी गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक विपिन गुप्ता चौसैनी ,कार्यक्रम सह संयोजक अरविंद कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता युवा अध्यक्ष सूर्यांश गुप्ता, लाडली शरण गुप्ता ,कृष्ण गोपाल गुप्ता , जगदीश गुप्ता राजू गुप्ता ,गणेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता ,अज्जू गुप्ता, समाज समस्त परिवार सम्मिलित हुए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]