Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- लो जी ! आज दरोगा बाबू और वकील साहेब के बीच हुई जमकर हाथापाई, वीडियो हुआ वायरल (वीडियो)

Haldwani news आपने पुलिस और वकील का तालमेल, थाने से लेकर न्यायालय तक बहुत देखा होगा, खाकी वर्दी और काले कोट के बीच की दीवार आज धरासाई हो गई। आपको एक ऐसा वीडियो दिखाते हैं जिसमें एक दरोगा जी और वकील साहेब के बीच जमकर हाथापाई हो रही है। मामला है लालकुआँ कोतवाली के बिन्दुखत्ता क्षेत्र का, जहां जमीनी मामले को लेकर मौके पर पहुँचे बिन्दुखत्ता चौकी इंचार्ज और अधिवक्ता एसडी जोशी के बीच विवाद खड़ा हो गया।

।मामला इतना बढ़ गया कि अधिवक्ता और पुलिस के बीच मारपीट शुरू हो गई, जिसके बाद पुलिस ने वकील को गिरफ्तार कर सरकारी कार्य मे बाधा डालने, मारपीट, गाली गलौज सहित धमकी की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है । वही मामले की सूचना के बाद भाकपा माले के कम्युनिस्ट नेता और आधा दर्जन अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ कोतवाली में तहरीर सौपी है। वही पुलिस ने मामला बढ़ता देख कोतवाली में एकत्र भीड़ को हटा दिया। वही पुलिस और वकील के बीच मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]