Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत ने चिकित्सकों के अवकाश पर लगाई रोक…

Haldwani news शीत ऋतु एवं ठंड के प्रकोप तथा पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फवारी की सम्भावना के साथ ही कोविड-19 महामारी की चौथी लहर के दृष्टिगत शासन के निर्देशों के क्रम में आयुक्त दीपक रावत ने मण्डल में तैनात चिकित्सकों को अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर अवकाश स्वीकृत ना किये जाने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने कहा कि मण्डल के पर्यटन स्थलों में नव वर्ष मनाने हेतु विभिन्न राज्यों से पर्यटक भी पहुंचने आरम्भ हो गये हैं। आयुक्त ने कहा है कि अपरिहार्य परिस्थितियों में अवकाश की आवश्यकता होने पर जिलाधिकारी की अनुमति से अवकाश स्वीकृत किया जाए। आयुक्त ने यह भी निर्देश दिये हैं कि मण्डल के चिकित्सक बिना जिलाधिकारी की अनुमति के मुख्यालय छोड़ कर न जायें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]