Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने इस पुल का किया निरीक्षण, सुस्त काम को देखकर कमिश्नर हुए सख्त…

Haldwani news काठगोदाम स्थित रानीबाग-भीमताल मोटर मार्ग में निर्माणाधीन पुल का आज कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने विभागीय अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पुल के निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सात करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस पुल को पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाया जा रहा है, जिसे जून माह तक पूरा किया जाना है, लेकिन कार्य सुस्त गति से चलने के चलते पुल निर्माण में देरी हो रही है।

आज निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुल पर जाकर निर्माण से जुड़ी सारी बातों को बारीकी से सुना। मीडिया से बात करते हुए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि पुल का निर्माण कार्य तेजी से करने के निर्देश उनके द्वारा दिए गए हैं, 15 जुलाई को पुल पर टेस्टिंग की जाएगी, उसके बाद ही पुल को शुरू करने की कवायद होगी, साथ ही उन्होंने पुल पर काम कर रहे मजदूरों की सेफ्टी को लेकर भी विभागीय अधिकारी को निर्देश दिए हैं, हम आपको बता दें कि रानीबाग-भीमताल मोटर मार्ग पर पुल के निर्माण का कार्य बहुत सुस्त गति से चल रहा है, जिस पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने इससे पहले भी निरीक्षण कर कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]