Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने पूर्ति विभाग को दिए यह निर्देश…

कुमाऊं आयुक्त श्री दीपक रावत ने हल्द्वानी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घरेलू गैस की अवैध रिफिलिंग के संबंध में मिली शिकायत पर जिला पूर्ति अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके फल स्वरुप विगत दिनों 27 कमर्शियल व घरेलू सिलेंडरों के साथ डहरिया क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रिफिलिंग के धंधे का भंडाफोड़ किया गया। कुमाऊं आयुक्त श्री दीपक रावत ने घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों में घटतोली और अवैध रिफिलिंग की शिकायत पर जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा है की विभिन्न क्षेत्रों से लगातार इस तरह की शिकायतें प्राप्त हो रही है हालांकि पूर्ति विभाग ने कुमाऊ आयुक्त श्री दीपक रावत के निर्देश पर डहरिया में छापेमारी कर कार्रवाई की है आयुक्त द्वारा इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि घरेलू गैस की कालाबाजारी, घटतोली, और अवैध रिफिलिंग को रोकना बेहद जरूरी है उन्होंने अधिकारियों को निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]