Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने इस फरियादी की लौटाई मुस्कान, डीलर से वापस दिलवाए 42 लाख

आयुक्त दीपक रावत के दो माह पहले लगे जनता दरबार में फरियादी आशीष मंडल पुत्र आनंद मंडल निवासी नवाबी रोड, हल्द्वानी ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनके द्वारा दो नहरिया, हल्द्वानी में भूमि क्रय करने हेतु जितेंद्र सिंह बिष्ट को 42 लाख रुपए की धनराशि दी गई थी, जिसके द्वारा न तो भूमि दी जा रही थी और न ही धनराशि वापिस की जा रही थी।

पिछली जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत ने जितेंद्र बिष्ट को दो माह के भीतर धनराशि वापस करने का समय दिया था। फरियादी आनंद मंडल ने आज कैंप कार्यालय में आयुक्त को मिलकर बताया कि जितेंद्र सिंह 42 लाख रुपए की धनराशि उनके बैंक खाते में जमा कर दी है। धनराशि वापस मिलने की खुशी में आनंद मंडल द्वारा मंडलायुक्त दीपक रावत का कोटि कोटि आभार भी व्यक्त किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]