Connect with us

हल्द्वानी- कूड़ा गाड़ी लेकर चल पड़े नगर आयुक्त पंकज, हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, देखे वीडियो

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- कूड़ा गाड़ी लेकर चल पड़े नगर आयुक्त पंकज, हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, देखे वीडियो

हल्द्वानी नगर निगम के सफाई कर्मचारी आज से पूरी तरह हड़ताल पर हैं, लिहाजा नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने शहर में सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभालने के लिए खुद ही कूड़ा गाड़ी पकड़ कर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करना शुरू कर दिया।

सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ कूड़ा गाड़ी चलाने वाले कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं, लिहाजा नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने खुद कूड़ा गाड़ी चलाते हुए कालाढूंगी रोड और नैनीताल रोड में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया। इस दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि शहर की सफाई करना नगर निगम की जिम्मेदारी है।

टॉप की ख़बर 👉  CCTV में कैद हुई सड़क दुर्घटना, हल्द्वानी के प्रतिष्ठित व्यापारी की हुई थी मौत...

इसलिए वह अन्य कर्मचारियों के साथ वैकल्पिक व्यवस्था में जुटे हुए हैं। और उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया है कि हड़ताल से समाधान नहीं निकलेगा, नगर निगम प्रशासन वार्ता के लिए तैयार है। कर्मचारी वार्ता करें और काम पर वापस लौटे, शहर के लोगों को परेशानी में डालना अच्छी बात नहीं है, लिहाजा उनको स्वयं डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करना पड़ेगा।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]

To Top