Connect with us

अलर्ट

हल्द्वानी – कलसिया नाला उफान पर, देवखड़ी नाले में बहा युवक,स्टेडियम चैनेलाइज का काम रोक गया, सिंचाई विभाग ने गौला नदी से हटाई पोकलैंड मशीने…

पहाड़ों पर आज शाम के समय हुई मूसलाधार बारिश का असर हल्द्वानी में देखने को मिला है, काठगोदाम स्थित कलसिया नाला और देवखड़ी नाला पूरी तरह से उफान पर है कलसिया नाले के किनारे रहने वाले लोगों को एहतियात के तौर पर काठगोदाम नगर पालिका इंटर कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया है तो वही देवखड़ी नाला भी उफान पर है, वही सारा पानी गौला नदी में जा रहा है जिसके चलते गौला नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है वही अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे हैं चैनेलाइज के काम में भी दिक्कत आने लगी क्योंकि नदी का जलस्तर बढ़ रहा था जिसके चलते सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संजय शुक्ला और उनकी टीम ने तत्काल नदी से पोकलैंड मशीनों को हटा लिया है फिलहाल सबकी नजर बनी हुई वही जानकारी यह मिल रही है कि देवखड़ी नाले में एक बाइक सवार बह गया है जिसकी तलाश में पुलिस और प्रशासन की टीम लगी हुई है मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई,एसडीएम परितोष वर्मा,तहसीलदार सचिन कुमार लगातार खोजबीन में जुटे हुए हैं काठगोदाम थाना पुलिस भी लगातार युवक की तलाश कर रही है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अलर्ट

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]