Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- पत्रकार का घर खंगाल गए चोर, मुकदमा हुआ दर्ज, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

Haldwani news बनभूलपुरा क्षेत्र में बीती रात अज्ञात चोरों ने पत्रकार के घर में धावा बोलकर लाखों की नगदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं।

जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा लाइन नंबर 15 आजाद नगर निवासी सरताज आलम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते शुक्रवार की रात्रि वह किसी कार्य से बाहर चले गए थे, जब वह करीब एक बजे अपने घर पहुंचे तो दो मंजिल पर स्थित कमरे का दरवाजा खुला था। पत्रकार सरताज आलम ने अंदर जाकर देखा तो कमरे का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ था। अलमारी के लॉकर टूटे पड़े थे। उन्होंने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। लेकिन फुटेज में पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। सरताज ने बताया कि चोर घर से चाढ़े चार लाख की नगदी, सोने की अंगूठी, सोने के 2 कंगन, और सोने के दो बुंदे व मोबाइल ले उड़े। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]